Sensex across 34,600 first time, Nifty near 10700, Smallcap All time High


पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई। तीसरी तिमाही में कंपनियों के बेहतर नतीजों की उम्मीद से शुक्रवार को सेंसेक्स औऱ निफ्टी रिकॉर्ड नए स्तर पर खुले। सेंसेंक्स 75 अंक बढ़कर 34,59 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 31 अंक की तेजी के साथ 10,683 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में तेजी से सेंसेक्स ने 34638.42 के रिकॉर्ड नई ऊंचाई को छुआ। वहीं 10,690.25 प्वाइंट्स तक पहुंचा।

पिछले रिकॉर्ड हाई स्तर

- 12 जनवरी को सेंसेक्स ने 34638.42 के रिकॉर्ड नई ऊंचाई को छुआ। वहीं 10,690.25 प्वाइंट्स तक पहुंचा।
- 11 जनवरी को निफ्टी ने 10,664.60 का ऑलटाइम हाई बनाया था।


मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

- लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.38 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में सन टीवी, फेडरल बैंक, एमफैसिस, टाटा ग्लोबल, एबीएफआरएल, एमआरपीएल, वॉकहार्ट फार्मा, भारत फोर्ज, टोरेंट पावर, नैटको फार्मा, टोरेंट फार्मा 0.90-2.37 फीसदी तक बढ़े।
- वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.71 फीसदी मजबूत हुआ है। कारोबार में स्मॉलकैप इंडेक्स ने 20130.86 का हाई बनाया। स्मॉलकैप शेयरों में केईआई, डुकॉन, उत्तम स्टील, मोरपेन लैब 6.46-11.85 फीसदी तक उछले।



एसजीएक्स निफ्टी पहली बार 10,700 के पार 

अमेरिकी बाजारों में मजबूती से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.34 फीसदी बढ़कर 10,694 अंक पर कारोबार कर रहा है। एसजीएक्स निफ्टी पहली बार 10,700 के पार निकलने में कामयाब हुआ है। कारोबार के दौरान एसजीएक्स निफ्टी ने 10,709 का ऑलटाइम हाई बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंसेक्स 40 अंक गिरा, निफ्टी 10450 के नीचे, मेटल शेयर लुढ़के

Daily Nifty News Letter

Top Intraday Stocks : Best Intraday Tips Provider