सेंसेक्स 35,700 की नई ऊंचाई पर पहुंचा, निफ्टी ने 10,926 के नए स्तर को छुआ



ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर खुले। हेवीवेट शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है। बाजार में बढ़त से जहां सेंसेक्स 35700.72 की नई ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं निफ्टी ने 10,926 के नए स्तर को छुआ।


पिछले रिकॉर्ड हाई लेवल

- 19 जनवरी को निफ्टी ने 10,900 के आंकड़े को पार करते हुए 10,906.85 के लेवल पर पहुंचा। वहीं सेसेक्स भी 35542.17 प्वाइंट्स की नई ऊंचाई पर पहुंचा।
- 17 जनवरी को सेंसेक्स ने 35118.61 का नया हाई बनाया। निफ्टी ने भी पहली बार 10,803 के लेवल को छुआ।



मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

- लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी बढ़ा है।
- वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.58 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।



एशियाई बाजारों में कमजोरी, एसजीएक्स निफ्टी सपाट

- अमेरिका में शटडाउन से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 10,912 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 0.15 फीसदी टूटकर 23,772 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

Outlook Of Nifty/bank nifty today

NIFTY WEEKLY REPORT

Daily Nifty News Letter