गिरावट के साथ मार्केट की शुरुआत

कमजोर ग्लोबल संकेतों से बुधवार को घरेलू स्टॉक मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 4 अंक गिरकर 32798 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 29 अंक फिसलकर 10089 अंक शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 50 अंकों से ज्यादा टूट गया है। आईटी को छोड़ सभी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। 

स्मॉलकैप में तेजी, मिडकैप में दबाव 

- शुरुआती कारोबार में स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी दिख रही है। वहीं मिडकैप शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में विधि स्पेशिएलिटी, बिनानी इंडस्ट्रीज, मैंगलोर केमिकल्स, एसवीपी ग्लोबल, जिनस पावर 7.79-6.14 फीसदी तक बढ़े हैं।


- वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.04 फीसदी तक गिरा है। मिडकैप शेयरों में कॉनकोर, यूबीएल, टाटा कम्युनिकेशंस, पीएनबी हाउसिंग, अमारा राजा बैट्रीज, अशोक लीलैंड, सेंट्रल बैंक, भारत फोर्ज, फेडरल बैंक 1.53-1.0.3 फीसदी चढ़े। 

अमेरिकी बाजार में गिरावट के दबाव से बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 202.50 अंक या 0.90% की कमजोरी के साथ 22,419.88 के स्तर पर है। 
दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 198.02 अंक या 0.69% की कमजोरी के साथ 28,644.78 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.79% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.53% की कमजोरी है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.55% की और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.15% की गिरावट है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें  +91 882-211-7117
Whatsapp No.  8602780449

Comments

Popular posts from this blog

Outlook Of Nifty/bank nifty today

Top Intraday Stocks : Best Intraday Tips Provider

Daily Nifty News Letter