बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 33768 और निफ्टी 10457 अंकों पर खुले


ग्लोबल मार्केट में मिले संकेतों से शुक्रवार को घरेलू स्टॉक मार्केट की शुरुआत बढ़त के साथ हई। सेंसेक्स 12 अंक बढ़कर 33,768 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 17 अंक चढ़कर 10,457 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी को छोड़ सभी सेक्टरोल इंडेक्स में खरीददारी देखने को मिल रही है। इससे सेंसेक्स में 50 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है


मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

- मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.45 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में अडानी पावर, रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस पावर, एमआरएफ, आरकॉम, जिंदल स्टील, टाटा पारव, एमआरपीएल और एलटीआई 8.38-1.35 फीसदी तक बढ़े।

- वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.68 फीसदी तक मजबूत हुआ है। स्मॉलकैप शेयरों में डीबी रियल्टी, आईवीआरसीएल इंफ्रा, एचसीसी, अडानी ट्रांसमिशन, पी फोकस, मुकंद लिमिटेड 19.91-6.54 फीसदी बढ़े।

एशियाई बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजारों में तेजी से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.08 फीसदी 10,462.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजर निक्केई 6 अंक गिरकर 22.860 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें  
+91 882-211-7117
whatsapp No.  8602780449

Comments

Popular posts from this blog

सेंसेक्स 40 अंक गिरा, निफ्टी 10450 के नीचे, मेटल शेयर लुढ़के

NIFTY WEEKLY REPORT

Outlook Of Nifty/bank nifty today