सेंसेक्स 100 अंक मजबूत, निफ्टी 10300 के ऊपर, RIL में 2% का उछाल



बढ़त के साथ मार्केट की शुरुआत 
ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के मंगलवार को घरेलू स्टॉक मार्केट की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर डुरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीददारी से मार्केट में तेजी बढ़ गई है।

वहीं हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचयूएल, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयरों में बढ़त से मार्केट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल सेंसेक्स 116 अंक बढ़कर 33,476 अंक पर और निफ्टी 32 अंक उछलकर 10,331 अंक पर कारोबार कर रहा है। 


मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों खरीददारी 
- कारोबार में लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.60 फीसदी बढ़ा है। स्मॉलकैप शेयरों में मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स, सिंपलेक्स इंफ्रा, डोनियर, विकास इको, बीआरएफएल, वेंकीज, आरटीएन पावर, स्टर्लिंग टूल्स, सोरिल इंफ्रा में 9.38-4.99 फीसदी बढ़े हैं।
- वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.40 फीसदी मजबूत हुआ है। मिडकैप शेयरों में एनबीसीसी, वर्लपूल, टोरेंट फार्मा, पीजीएचएच, एसजीवीएन, ओबेरॉय रियल्टी, राजेश एक्सपोर्ट, टाटा पावर, रिलायंस इंफ्रा 3.59-1.43 फीसदी तक चढ़े। 


अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें - +91 881-700-2233
Whatsapp No.  8602780449  

Comments

Popular posts from this blog

Outlook Of Nifty/bank nifty today

Top Intraday Stocks : Best Intraday Tips Provider

Daily Nifty News Letter