बाजार की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स 91 अंक गिरा, निफ्टी 10200 के पार खुला


एशियाई बाजारों में मिले-जुले कारोबार से बुधवार को घरेलू स्टॉक मार्केट की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 32519 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 25 अंक गिरकर 10209 अंक पर खुला। पीएसयू बैंक शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं फाइनेंशियल सर्विस, ऑयल एंड गैस, ऑटो, फार्मा, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में गिरावट से मार्केट पर दबाव है।

एशियाई बाजारों का हाल

बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। सिंगापुर बाजार का एसजीएक्स निफ्टी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 10,227 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 18 अंक बढ़कर 21,354 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हैंग सेंग 44 अंक गिरकर 28,654 अंक पर कारोबार कर रहा है।  आज स्ट्रेट्स टाइम्स बंद है, जबकि कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.11 फीसदी तक लुढ़का है। वहीं ताइवान इंडेक्स 13 अंक की गिरावट के साथ 10,708 अंक पर कारोबार कर रहा है। 


अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें - 8817002233
whatsapp No.  8602780449  

Comments

Popular posts from this blog

सेंसेक्स 40 अंक गिरा, निफ्टी 10450 के नीचे, मेटल शेयर लुढ़के

NIFTY WEEKLY REPORT

Outlook Of Nifty/bank nifty today