बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 113 अंक बढ़ा, निफ्टी 10200 के पार खुला




ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों से मंगलवार को घरेलू स्टॉक मार्केट की तेज शुरुआत हुई। सेंसेक्स 113 अंक बढ़कर 32619 अंकों पर खुला। वहीं निफ्टी 10200 के पार खुलने में कामयाब रहा। निफ्टी 34 अंक चढ़कर 10219 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी, बैंकिंग, एफएमसीजी,  रियल्टी समेत सभी सेक्टरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं हैवीवेट टीसीएस, एचयूएल, एसबीआई, मारुति, इंफोसिस शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। 

रुपए की मजबूत शुरुआत 
मंगलवार को रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसा मजबूत होकर 64.97 के स्तर पर खुला। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 65.02 के स्तर पर बंद हुआ था। 

एशियाई बाजारों में सुस्ती 
अमेरिकी बाजारों में गिरावट से मंगलवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 36 अंक की बढ़त के साथ 21,733 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग 25 अंक बढ़कर 28,329 अंक पर कारोबार कर रहा है|

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें - 8817002233
whatsapp No.  8602780449

Comments

Popular posts from this blog

Outlook Of Nifty/bank nifty today

Top Intraday Stocks : Best Intraday Tips Provider

Daily Nifty News Letter