पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से शुक्रवार को घरेलू स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड लेवल पर खुले। सेंसेक्स जहां ऑलटाइम हाई पर खुला। वहीं निफ्टी पहली बार 10350 के पार खुला। ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से मार्केट को मजबूती मिली। जिससे सेंसेक्स 81 अंक बढ़कर 33,228 अंक पर खुले, जबकि निफ्टी 18 अंक बढ़कर 10362 अंक पर खुले। 

सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड - दोनों प्रमुख इंडेक्स का नया हाई लेवल का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी ने नए हाईएस्ट लेवल बनाया है, जबकि सेंसेक्स 33270.62 के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने में कामयाब हुआ। 

बैंकिंग शेयरों में बिकवाली, पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.44% टूटे 

शुरुआती कारोबार में ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस, पावर और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिख रही है। हालांकि बैंकिंग शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.75 फीसदी टूट गया है। वहीं पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.44 फीसदी की गिरावट हुई। 


अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें - 8817002233
whatsapp No.  8602780449  

Comments

Popular posts from this blog

सेंसेक्स 40 अंक गिरा, निफ्टी 10450 के नीचे, मेटल शेयर लुढ़के

NIFTY WEEKLY REPORT

Outlook Of Nifty/bank nifty today